Begin typing your search above and press return to search.

CG मंत्रिमंडल पर सस्पेंस: बड़े नेताओं को झटका! भावी मंत्री कुर्ता, जैकेट सिलवा फोन की प्रतीक्षा कर रहे

CG मंत्रिमंडल पर सस्पेंस: बड़े नेताओं को झटका! भावी मंत्री कुर्ता, जैकेट सिलवा फोन की प्रतीक्षा कर रहे
X

इमेज सोर्स- NPG News

By yogeshwari varma

रायपुर। कुछ घंटे बाद छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय और उनका मंत्रिमंडल शपथ लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों का जमावड़ा लगने वाला है। मगर मंत्रिमंडल में चेहरे कौन होंगे, इस रहस्य पर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। भावी मंत्री, यानी जिनके नाम चर्चा में हैं, वे सभी कुर्ता, जैकेट सिलवा ऊपर फोन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी तक सिर्फ दो डिप्टी सीएम के नाम शपथ लेने वालों में तय है। अरुण साव और विजय शर्मा। बाकी, बचे 10। इनमें से दो तीन को इशारा मिल चुका है शपथ लेने का। मगर वे भी मुंह खोलने तैयार नहीं। सभी का एक ही जवाब है, अभी कोई खबर नहीं। पता चला है, कई बड़े नेताओं को पार्टी ड्रॉप करने की तैयारी में है। इसलिए नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा। हो सकता है पीएम मोदी दिल्ली से रवाना हो जाएं, उसके बाद नाम सामने आएंगे या फिर एक संभावना ये है कि सिर्फ सीएम और दो डिप्टी सीएम का आज शपथ हो। बाकी का अलग से। याने कुछ भी हो सकता है।

Next Story