Begin typing your search above and press return to search.

CG Korba News: गर्भवती महिला को नहीं मिला एम्बुलेंस, मां और बच्चे की मौत...

CG Korba News: गर्भवती महिला को नहीं मिला एम्बुलेंस, मां और बच्चे की मौत...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

कोरबा। गर्भवती महिला को समय पर उपचार नहीं मिलने से जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सती बाई था। महिला ग्राम कनकी की रहने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के ग्राम कनकी में सती नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा उठा। महिला का पति और मितानिनों ने उसे गांव के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उपचार करने से मना कर दिया और जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। महिला के पति और मितानिनों ने 112 पर कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाया।

एम्बुलेंस में हो रही देरी की वजह से महिला काफी देर तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, जिसके बाद निजी वाहन कर महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते पर ही महिला और उसके पेट मे पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला के पति ने अब इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story