Begin typing your search above and press return to search.

rape crime
जशपुर। दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दोनों बहनों को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गए थे। जहाँ पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
घटना कांसाबेल थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की रात दो सगी बहने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने दोनों की रातभर तलाश की। सुबह कांसाबेल क्षेत्र के एक तालाब के पास दोनों नाबालिग बच्चियां बेहोश हालत में मिली।
दोनों जब होश में आई तो घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद इसकी शिकायत कांसाबेल थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी और पीड़िता बच्ची एक ही गांव की रहने वाली है।
Next Story
