Begin typing your search above and press return to search.

CG-दो जवानों की मौत: ऑपरेशन में निकले बाइक सवार जवानों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

CG-दो जवानों की मौत: ऑपरेशन में निकले बाइक सवार जवानों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए सड़क हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। दोनों जवान डीआरजी में पदस्थ थे। हादसा आज दोपहर एनएच 30 के कोंटा डेंग पर का है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सुकमा से डीआरजी जवानों की एक टीम बाइक पर सवार होकर ऑपरेशन के लिए एलमागुड़ा गए थे। इस दौरान एनएच-30 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो जवानों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

वहीं बाइक में सवार जवान पदाम मुया और मौसम सुब्बा काफी दूर फेंका गए। जिन्हें गंभीर चोंट आई। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथी जवानों ने दोनों मृत जवानों को अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक एक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुड़ा का रहने वाला था। जबकि, मौसम सुब्बा बंडा बेस कैंप का निवासी था।

Next Story