Begin typing your search above and press return to search.

CG-सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में पहुंची मॉडल से ड्राइवर ने की बदसलूकी, विरोध करने पर आधी रात बीच रास्ते में गाड़ी से उतारा

CG-सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में पहुंची मॉडल से ड्राइवर ने की बदसलूकी, विरोध करने पर आधी रात बीच रास्ते में गाड़ी से उतारा
X
By NPG News

रायपुर। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए मुंबई से आई मॉडल से बीती रात टैक्सी ड्राइवर ने बदतमीजी की। बदसलूकी का विरोध करने पर टैक्सी ड्राइवर उन्हें आधी रात नवा रायपुर की सड़क पर गाडी से उतार कर भाग गया। अन्य आयोजकों की मदद से मॉडल होटल पहुंची। आयोजको ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस को की है। जिसके बाद पुलिस आरोपी टैक्सी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

राजधानी रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है। जिसमें खेलने के लिए बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे। कलाकारों को चीयर करने के लिए मुंबई से कुछ एक्ट्रेस व मॉडल्स पहुंची है। मुंबई से पहुंची एक मॉडल को कल देर रात नवा रायपुर से आयोजनकर्ताओं द्वारा हायर की गई टैक्सी का ड्राइवर होटल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में अकेली मॉडल को देख टैक्सी ड्राइवर ने मॉडल से बदसलूकी शुरू कर दी। मॉडल के द्वारा इसका विरोध करने और पुलिस को शिकायत करने की बात कहने पर वह मॉडल को बीच रास्ते में(नवा रायपुर की सड़क) छोड़ कर भाग गया। अकेली मॉडल सड़क पर खड़ी थी, उन्होंने आयोजनकर्ताओं को फोन पर इसकी सूचना दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे आयोजनकर्ताओं ने वहां पहुंचकर दूसरी गाड़ी से उन्हें होटल छोड़ा।

घटना की जानकारी लगने पर आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी भी होटल पहुंचे और वहां मॉडल से बात कर टैक्सी ड्राइवर की डिटेल व गाड़ी की डिटेल लिया। बताया जाता है कि आयोजनस्थल से होटल पर छोड़ने-लाने व एयरपोर्ट से मेहमानों के पिक एंड ड्रॉप के लिए आयोजन कर्ताओं ने लोकल ट्रैवल एजेंसियों से गाड़ी हायर की थी। ड्राइवर ट्रैवल एजेंसी का ही था जो गाड़ी लेकर मॉडल को नवा रायपुर से होटल लेकर जा रहा था। आयोजनकर्ताओं ने ड्राइवर के कृत्य की लिखित शिकायत तेलीबांधा थाने में की है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि मॉडल मुंबई से पहुंची थी। जिन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। क्रिकेट खेलने वाले बॉलीवुड कलाकारों को चीयर करने के लिए मुंबई से मॉडल व एक्ट्रेस पहुंची हुई है। जिन्हें विभिन्न होटलों में ठहराया गया है, और स्थानीय ट्रैवल एजेंसी की गाड़ियां बुक कर उन्हें आयोजन स्थल से होटल तक लाने ले जाने की जवाबदारी दी गई है। पुलिस के अनुसार मॉडल से बतमीजी करने वाले ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Next Story