CG Bilaspur News-आरक्षक की पिटाई: थाने के कॉन्स्टेबल को चखना दुकान के संचालक ने पीटा, फिर डंडा लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल...

CG Bilaspur News-आरक्षक की पिटाई: थाने के कॉन्स्टेबल को चखना दुकान के संचालक ने पीटा, फिर डंडा लेकर दौड़ाया, वीडियो वायरल...
X

बिलासपुर। न्यायधानी में कॉन्स्टेबल की पिटाई और डंडा लेकर दौड़ाने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में चखना दुकान का संचालक आरक्षक को थप्पड़ जड़ते दिख रहा है। वीडियो तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड का है। कॉन्स्टेबल का नाम विष्णु चंद्रा है और सकरी थाना में पदस्थ है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम आरक्षक चखना दुकान पहुंचा था। रूपए के लेनदेन को लेकर आरक्षक का संचालक से विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरक्षक की दुकानदार ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दुकानदार डंडा हाथ में लेकर कांस्टेबल को मारने के लिए दौड़ाने लगा। आरक्षक खुद को बचाने के लिए वीडियो में भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना की शिकायत अब तक थाने में नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिस आरक्षक के साथ मारपीट की गई है वह भी नशेड़ी किस्म का है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Tags

Next Story