Begin typing your search above and press return to search.

CG: बकरा पार्टी में विवाद, लाठी से हमला कर युवक की ले ली जान

CG: बकरा पार्टी में विवाद, लाठी से हमला कर युवक की ले ली जान
X
By Sandeep Kumar Kadukar

बिलासपुर। बीती रात बकरा पार्टी में एक युवक ने दूसरे युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम विष्णु यादव था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात ग्राम घुरू के यादव मोहल्ले में राजू यादव के यहां बकरा पार्टी रखी गई थी। पार्टी में गांव का बेदराम यादव अपने बेटे विष्णु उर्फ गुड्डू के साथ पहुंचा हुआ था। इस पार्टी में राजू का भतीजा विद्याचंद उर्फ बोदू भी पहुंचा था। खाना खाने के बाद विष्णु और बोदू घर के बाहर गली में निकले थे। इसी दौरान दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि भोदू ने विष्णु पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मारपीट की खबर मिलते ही विष्णु के परिजन घर से निकले तो आरोपी उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में विष्णु को सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story