Begin typing your search above and press return to search.

जंगल से झाडफूंक कर लौट रहे बैगा को जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने की धमकी दे वसूल रहा था रुपए, एसीबी ने डिप्टी रेंजर को किया गिरफ्तार...

CG- ACB Trap deputy ranger in Raigarh: जंगली मुर्गा मारने की धमकी दे जेल भेजने का डर दिखा बैगा से डिप्टी रेंजर ने 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत के बाद डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी ने गिरफ्तार किया है।

जंगल से झाडफूंक कर लौट रहे बैगा को जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने की धमकी दे वसूल रहा था रुपए, एसीबी ने डिप्टी रेंजर को किया गिरफ्तार...
X
By Gopal Rao

CG- ACB Trap deputy ranger in Raigarh: रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने रायगढ़ जिले में पदस्थ डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डिप्टी रेंजर मिलन भगत 5 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। जिसे सुनियोजित कार्यवाही के तहत रंगे हाथों एसीबी ने पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम कुर्मीभवना निवासी जगमोहन मांझी झाड़फूंक का कार्य करता है। वह झाड़फूंक कर जंगल से वापस लौट रहा था। जहां उसे घरघोड़ा रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर मिलन भगत मिला। उसने बैगा को जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। डिप्टी रेंजर द्वारा प्रार्थी से 3 हजार रुपए तत्काल ले लिया गया और शेष 5 हजार की व्यवस्था कर बाद में देने के लिए कहा गया।

प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था। बल्कि उसे रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। इसलिए उसने बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले की शिकायत की शिकायत के सत्यापन के पश्चात आज 17 मई को टीम तैयार कर रिश्वत की शेष रकम 5 हजार रुपए लेते हुए आरोपी डिप्टी रेंजर घरघोड़ा मिलन भगत को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story