Begin typing your search above and press return to search.

Budget session of the Assembly: सीजी में 400 करोड़ की सरकारी उड़ान: 5 साल में निजी विमान कंपनियों को 260 करोड़ से ज्‍यादा का भुगतान

Budget session of the Assembly:

Budget session of the Assembly: सीजी में 400 करोड़ की सरकारी उड़ान: 5 साल में निजी विमान कंपनियों को 260 करोड़ से ज्‍यादा का भुगतान
X
By Sanjeet Kumar

Budget session of the Assembly: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 5 साल में सरकार की उड़ान पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इनमें लगभग 260 करोड़ रुपये निजी विमान कंपनियों के खाते में गए हैं। यह जानकारी विधानसभा के बजट सत्र में पूछे गए एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में आया है।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सरकार ने 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्‍टर और विमान पर किए गए खर्च को लेकर प्रश्‍न किया था। मुख्‍यमंत्री और विमानन विभाग के मंत्री विष्‍णुदेव साय ने इस प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया है कि इस समय अवधि में सरकारी हेलीकॉप्‍टर के रखरखाव और पार्ट्स आदि की खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 560 खर्च किया गया। इसी तरह सरकारी विमान के रखरखा और पार्ट्स आदि की खरीदी पर 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 खर्च हुआ।

मुख्‍यमंत्री ने अपने लिखित उत्‍तर में बताया कि इसी समय अवधि में निजी हेलीकॉप्‍टर कंपनी 190 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 और निजी विमान कंपनी को 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 रुपये का भुगतान किया गया। यह भुगतान किराया के रुप में किया गया है। सीएम साय ने वर्ष 2019 से नवंबर 2023 के बीच हेलीकॉप्‍टर और विमानों के किराया के लिए वर्षवार किए गए भुगतान की भी जानकारी दी है।


वर्ष

हेलीकॉप्‍टर का किराया

विमान का किराया

1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019

14 करोड़ 88 लाख 17 हजार 358

3 करोड़ 67 लाख 89 हजार 719

1 जनवरी से 31 दिसंबर 2020

10 करोड़ 54 लाख 81 हजार 238

5 करोड़ 19 लाख 30 हजार 755

1 जनवरी से 31 दिसंबर 2021

17 करोड़ 14 लाख 86 हजार 79

17 करोड़ 49 लाख 29 हजार 680

1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022

69 करोड़ 20 लाख 45 हजार 828

21 करोड़ 67 लाख 79 हजार 563

1 जनवरी से 30 नवंबर 2023

78 करोड़ 83 लाख 64 हजार 388

25 करोड़ 61 लाख 25 हजार 83



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story