ब्रेकिंग... फ्लोर टेस्ट से पहले बलरामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस के ही पार्षदों ने खोला था मोर्चा

X
By - NPG News |
4 April 2022 11:58 AM IST
बिना अनुमति निर्माण कार्य कराने के आरोपों पर कांग्रेस के ही पार्षदों ने प्रस्तुत किया था अविश्वास प्रस्ताव
बलरामपुर, 03 अप्रैल 2022। बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद राम ने इस्तीफा दे दिया है। गोविंद राम कांग्रेस के पार्षद थे और उनके ही दल के पार्षदों ने निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इस पर चार अप्रैल को फ्लोर टेस्ट होना था। फ्लोर टेस्ट से पहले ही गोविंद राम ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस्तीफे के लिए पारिवारिक वजह बताई है। बता दें कि बलरामपुर नगर पालिका में 15 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस के 8 पार्षद, बीजेपी के 4 और तीन निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। इसके बाद गोविंद राम को अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बिना सहमति के करोड़ों के काम स्वीकृत करने के विरोध में कांग्रेस के ही पार्षदों ने कलेक्टर से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।
Next Story
-
Home
-
Menu

