Begin typing your search above and press return to search.

बलरामपुर-रामानुजगंज 4 जनवरी 2022। कोरबा से बनारस जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो खाई में गिर पड़ी। दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी हैं।
जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के सीतामणी में रहने वाला परिवार बोलेरो से दर्शन करने बनारस जा रहा था। बोलेरो में चालक समेत 9 यात्री सवार थे। गाड़ी जब बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पहुँची,तो वाहन 35 फिट नीचे खाई में गिर पड़ी। दुर्घटना में 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। बालिका का नाम डाली उर्फ अर्शी श्रीवास था। बालिका लायंस इंग्लिश स्कूल में पढ़ती थी।
दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए है, जिनमे एक की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।
Next Story