Begin typing your search above and press return to search.

इंद्रावती में डूबे NMDC के दोनों कर्मचारियों का शव बरामद: सुबह शुरु हुए तलाशी अभियान में मिले दोनों युवाओं के शव

इंद्रावती में डूबे NMDC के दोनों कर्मचारियों का शव बरामद: सुबह शुरु हुए तलाशी अभियान में मिले दोनों युवाओं के शव
X
By NPG News

जगदलपुर,8 नवंबर 2021। किरंदुल के सातधार पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान नदी में डूबे NMDC के दोनों कर्मचारियों के शव सुबह बरामद हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारी परिवार समेत बारसूर पिकनिक मनाने गए थे और नहाने के फेर में नदी में जा समाए थे। कल रात होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ा था सुबह फिर से तलाशी शुरु हुई और दोनों मृतकों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं।

सबसे पहले प्रदीप दत्ता का शव मिला और उसके बाद संजय राय का शव बरामद हुआ है। दंतेवाड़ा कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव ने शव मिलने की पुष्टि की है।

Next Story