Begin typing your search above and press return to search.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को इस बार लाठी नहीं पानी की ताकत से रोकेगी पुलिस, जानिए क्‍या है मामला

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को इस बार लाठी नहीं पानी की ताकत से रोकेगी पुलिस, जानिए क्‍या है मामला
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। राज्‍य लोक सेवा आयोग (पीएससी) की भर्ती में हुए कथित घोटाला के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आज सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। इसके लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्‍या में भाजयुमो कार्यकर्ता रायपुर पहुंच चुके हैं, जो दोपहर बाद सीएम हाउस घेरने के लिए निकलेंगे। इन्‍हें रोकने के भारी पुलिस बल के साथ जगह-जगह वाटर केनन तैनात किए गए हैं।

भाजयुमो की तैयारी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी पूरी तैयारी में है। सीएम हाउस की तरफ जाने वाले सभी रास्‍तों को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया है। रास्‍ते में बड़े-बडे टीन शेड भी लगाए गए हैं। इस आंदोलन की वजह से आम लोगों को कोई दिक्‍कत न हो इसके लिए यातयात ड्रायवर्ट किया गया है।

एक हजार से ज्‍यादा फोर्स

राजधानी पुलिस के अफसरों ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस जाने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग करने के साथ ही शहर में करीब एक हजार से ज्‍यादा जवान तैनात किए गए हैं। दो आईपीएस अफसरों के साथ ही करीब दर्जनभर राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

आधा दर्जन वाटर केनन भी तैनात

पुलिस अफसरों ने बताया कि आंदोलनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से रोकने का प्रयास किया जाएगा। यदि उनकी तरफ से बैरिकेडिंग को तोड़ने या लांघने का प्रयास किया जाता है तो पहले वाटर केनन मशीन से पानी की ताकत से उन्‍हें रोका जाएगा। इसके बाद अगर आंदोलनकारी नहीं रुके तो हल्‍का बल प्रयोग किया जा सकता है।

पिछली बार कंटेनर से बंद किया गया था रास्‍ता

पिछले साल अगस्‍त में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस घेरने का प्रयास किया था। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए तब पुलिस ने बड़े-बड़े कंटेनरों का उपयोग किया था। पुलिस ने रोड पर कंटेनर रख दिया था। इसकी वजह से आंदोलनकारी आगे नहीं बढ़ पाए थे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story