Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Flight Services News: बिलासपुर विमान सेवा को बड़ा झटका, बंद की गई इंदौर से बिलासपुर की फ्लाइट...

Bilaspur Flight Services News: बिलासपुर विमान सेवा को बड़ा झटका, बंद की गई इंदौर से बिलासपुर की फ्लाइट...
X
By NPG News

Bilaspur Flight Services News: बिलासपुर। बिलासपुर विमान सेवा के लिए एक बुरी खबर है। बिलासपुर से लेकर इंदौर तक चलने वाली विमान सेवा बंद कर दी गई है। जारी समर शेड्यूल में बिलासपुर से इंदौर तक फ्लाइट की बुकिंग बंद कर दी गई है। फ्लाइट की बुकिंग बंद होने इंदौर व इंदौर से बिलासपुर आने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।

बता दे कि बिलासपुर में लंबे संघर्ष के बाद विमान सेवा शुरू हुई थी। पहले चरण में बिलासपुर से दिल्ली व इलाहाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। दूसरे चरण में बिलासपुर से इंदौर तक की उड़ान सेवा अक्टूबर 2022 में शुरू हुई। पर अब सिर्फ चार माह बाद ही यह सेवा बंद कर दी गई। जारी समर शेड्यूल में बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा को शामिल नही किया गया है। 24 मार्च को आखरी फ्लाइट बिलासपुर से इंदौर तक के लिए है। वही 26 मार्च से इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग नही होगी। फ्लाइट बंद होने से हवाई सेवा संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है।

बिलासपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के डॉक्टर सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह बिलासपुर वासियों के साथ अन्याय है। पहले ही टिकट की कीमतें महंगी थी। रायपुर से इंदौर की टिकट की कीमत 4 हजार थी, जबकि बिलासपुर से इंदौर तक की टिकट 6 हजार 800 थी। तो इतनी महंगी टिकट कौन लेगा। अधिकतर पैसेंजर सस्ती टिकट के फेर में रायपुर से ट्रेवल करते थे। अब बिलासपुर से कम पैसेंजर मिलने के बहाने इंदौर की फ्लाइट बंद की जा रही है। हालांकि फ्लॉइट बंद होने का कोई कारण नही बताया गया है। सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि महंगी टिकट होने के बावजूद पैसेंजर बिलासपुर से टिकट बुक करवा ही रहे थे। सिर्फ 5 माह में ही बिना रिस्पॉन्स देखे फ्लाइट सेवा रद्द करना कही से भी न्यायोचित नही है। अभी समर में यात्री भी ज्यादा रहते हैं और कम से कम 1 वर्ष तक सुविधा देने के बाद फीड बैक के आधार पर निर्णय लेना था। पर 5 माह से ही फ्लाइट बंद कर बिलासपुर वासियों के साथ अन्याय किया गया है। इसके लिए हमने कल हवाई सेवा सँघर्ष समिति की बैठक बुलाई है फिर आगे विरोध की रणनिती बनाई जाएगी।

Next Story