Bilaspur News: शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से डायल 112 के चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार...

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से डायल 112 के चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार...
X

Crime news 

Bilaspur News: बिलासपुर। शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से डायल 112 का प्राइवेट वाहन चालक दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर जुर्म दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला पति से विवाद के बाद पिछले 6 साल से अलग रह रही थी। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 2012 में हुई थी। शादी से उसके तीन बच्चे हैं। पति से आए दिन के विवाद के बाद वह पति से अलग रहा रही थी। काम में आने जाने के दौरान उसका परिचय डायल 112 के प्राइवेट वाहन चालक सुभाष खटीक से हो गया। डायल 112 के चालक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार संबंध स्थापित किया। शादी के लिए जब भी महिला दबाव बनाती तो आरोपी बाद में शादी की बात करने की बात बोलकर टाल जाता था।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 साल तक शादी का झांसा देते हुए युवक उससे संबंध बनाता रहा और शादी की बात करने पर गोल-गोल जवाब देता रहा। फिर शादी करने से मुकर भी गया। धोखा खाने के बाद महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी 33 वर्षीय सुभाष खटीक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

Tags

Next Story