Begin typing your search above and press return to search.

बाइक शो रूम से ताला तोड़ कर ले गए साढ़े सात लाख रुपये, डॉग स्क्वायड को भटकाने शो रूम में छिड़की मिर्ची पाउडर

बाइक शो रूम से ताला तोड़ कर ले गए साढ़े सात लाख रुपये, डॉग स्क्वायड को भटकाने शो रूम में छिड़की मिर्ची पाउडर
X
By NPG News

बिलासपुर। बाइक शो रूम का का ताला तोड़ कर चोरो ने साढ़े सात लाख की रकम पार कर दी। डॉग स्क्वायड को झांसा देने के लिए चोरो ने पूरे मिर्ची पावडर भी झिड़क दी। शो रूम का सीसीटीवी बंद होने से पुलिस के सामने चोरो को पकड़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र में रायपुर रोड में संजय मोटर्स नाम से शो रूम हैं। शो रूम के संचालक संजय बग्गा हैं। वे रोज शाम को शो रूम बंद कर रोजाना की बिक्री की रकम लेकर घर चले जाते हैं। और फिर दूसरे दिन उस रकम को बैंक में जमा करवा देते हैं। रविवार की शाम वो शो रूम बंद कर निकल गए। शनिवार व रविवार को बैंक बंद होने के चलते वो बिक्री की रकम सात लाख 70 हजार रुपये नही लेकर गए। शो रूम के ही लॉकर में नगद रकम रख कर चले गए। सुबह जब कर्मचारी शो रूम खोलने के लिए गए तब उन्हें शो रूम का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने इसकी जानकारी संजय बग्गा को दी।

संजय बग्गा जब शो रूम पहुँचे तो उन्हें लाकर भी टूटा हुआ मिला। और उसमें रखे साढ़े सात लाख रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बिल्हा पुलिस के अलावा एंटी क्राइम एंड कन्ट्रोल यूनिट की टीम डॉग स्क्वायड को लेकर पहुँची। शो रूम में जगह जगह लुटेरों के द्वारा लूट को अंजाम देने के बाद मिर्ची पावडर बिखेर दिया गया था। मिर्ची पावडर की वजह से डॉग स्क्वायड को भी संदेहियों के बारे में सूंघ कर कोई सुराग नही मिल रहा था। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि मिर्ची पावडर से डॉग स्क्वायड भटक जाता है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शो रूम में रखे रकम के बारे में शो रूम के संचालक के अलावा सिर्फ शो रूम में काम करने वाले कर्मचारियों को ही पता था। इसलिए पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शो रूम का सीसीटीवी भी बिगड़ा पड़ा था। जांच में पता चला कि पिछले 8 माह से सीसीटीवी बिगड़ा पड़ा है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी के आधार पर चोरो की तलाश कर रही हैं।

Next Story