Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: रावण दहन पर राजनीति: इस बार निगम और प्रशासन के अफसरों की नहीं बढ़ेगी बीपी, जानिये..क्‍यों?

Bilaspur News: राज्य में कांग्रेस सरकार के दौरान बिलासपुर नगर निगम के अफसरों की बीपी विजयादशमी के पहले ही बढ़ जाती थी। पूरे पांच साल विजयादशमी महोत्सव को लेकर जमकर राजनीति चलती रही है। अब जबकि राज्य में भाजपा की सरकार है और स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल। निगम के अफसर भी विजयादशमी महोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं।

Bilaspur News: रावण दहन पर राजनीति: इस बार निगम और प्रशासन के अफसरों की नहीं बढ़ेगी बीपी, जानिये..क्‍यों?
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर का नवरात्रि पर्व और विजयादशमी उत्सव पर्व का अपना अलग अंदाज रहते आया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। रास गरबा से लेकर डांडिया और जगराता का उत्सव चल ही रहा है। शनिवार को विजयादशमी पर्व है। विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस मैदान में प्रमुख उत्सव का आयोजन किया जाता है। रावण के पुतले का दहन नगर विधायक करते हैं।

नगर निगम के बायलाज में कुछ ऐसी ही व्यवस्था पूर्व के नेताओं ने कर रखी है। बायलाज में लिखी बातें और की गई व्यवस्था को लेकर पूरे पांच साल जमकर चर्चा होती रही है। या यूं कहें कि इसी अंदाज में राजनीति भी गरमाते रही है। इस बार ऐसा नहीं है निगम अफसरों के लिए राहत वाली बात है कि नगर विधायक सत्ताधारी दल के ही हैं। लिहाजा तैयारी भी इसी अंदाज में हो रही है।

पुलिस मैदान में विजयादशमी उत्सव मनाने निगम की तैयारी जोरों पर है। यहां रावण का 60 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। शनिवार की सुबह क्रेन के जरिए इसे पुलिस मैदान में खड़ा किया जाएगा। पुतला दहन से पहले जमकर आतिशबाजी भी होगी। आतिशबाजी की तैयारी भी पुलिस मैदान में हो रही है।

सबसे बड़ा पुतला रेलवे फुटबाल मैदान मे

नगर निगम के अलावा रेलवे प्रशासन भी बढ़चढ़कर विजयादशमी महोत्सव मनाता है। रेलवे के एनईआई स्टेडियम में सबसे बड़े 66 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। इस उत्सव के स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अतिथि होंगे। इसक अलावा लालबहादुर शास्त्री मैदान, पुराना बस स्टैंड चौक, नूतन चौक स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का विजयादशमी महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहते आया है। इन जगहों पर पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर रावण के पुतले का दहन करेंगे।

इस बार का अंदाजा रहेगी निराल

विजयादशमी महोत्सव के बाद हिंदू संगठनों व विजयादशमी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भव्य शोभायात्रा की भी योजना बनाई है। भगवान श्रीराम,जानकी व हनुमान की सजीव झांकी के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। शहर के प्रमुख सड़कों व चौक-चौराहों से होते हुए तिलक नगर स्थित राम मंदिर में महाआरती के साथ शोभा यात्रा का समापन होगा।

Next Story