Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News- खेलते-खेलते एक वर्षीय मासूम गड्ढे में गिरा, हुई मौत

Bilaspur News- खेलते-खेलते एक वर्षीय मासूम गड्ढे में गिरा, हुई मौत
X
By NPG News

बिलासपुर। घर के पीछे बने गड्ढे में भरे पानी मे गिर कर एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा खेलते खेलते घर के पीछे पहुँच गया था। जहां तालाब नुमा गड्ढे में बच्चा गिर पड़ा। इस दौरान बच्चे पर किसी की नजर नही पड़ी। और वह पानी मे डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों ने उसे डूबा हुआ देखा। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जकनकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कौहरौद में रहने वाले तिजराम केंवट खेती किसानी का काम करते है। आज उनका एक वर्षीय बेटा देवांश केंवट सुबह करीबन 9 बजे खेलता हुआ,धीरे धीरे चलते हुए घर के पीछे स्थित बाड़ी में चला गया। वहां तालाब नुमा गड्ढा बना हुआ है, जिसमे बारिश का पानी जमा हुआ है। जिसमें देवांश गिर पड़ा। घर वालो को जब बच्चा काफी टाइम तक नजर नही आया तो वे उसे तलाशते हुए घर के पीछे पहुँचे। जहां उन्हें बच्चा गड्ढे में डूबा हुआ मिला। उसे निकाल कर परिजन आनन- फानन में मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के सरपंच बसंत कुमार निर्मलकर ने इसकी सूचना मस्तूरी थाने में आकर दी।

Next Story