Bilaspur News: गर्भवती बहू से रेप की कोशिश, नाकामयाब होने पर शराबी जेठ ने कर दी हत्या, घटना के वक्त पति था बाहर...

Crime News
बिलासपुर। न्यायधानी के इंदु चौक में स्थित मकान में गर्भवती महिला की मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की लाश मंगलवार सुबह घर के बेडरूम में पड़ी मिल थी। वही उसका पति घर में नही था। मृतिका के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे थे। मामलें में पुलिस ने मृतिका के जेठ को गिरफ्तार किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
इंदु चौक में रहने वाला पीटर सिंह एक पैर से विकलांग है। वह चौक के पास ही दाबेली का ठेला लगाता है। उसकी शादी कुछ समय पहले ही सत्या सिंह (२1) के साथ हुई थी। उसके घर मे संयुक्त परिवार है। सत्या गर्भवती थी। कल रात को पीटर सिंह करीबन 11 बजे अपने घर वालों को यह बोल कर निकला कि उसे आवश्यक कार्य से नागपुर जाना पड़ रहा है। आज सुबह उसके घर वाले सो कर उठे,फिर काफी समय तक सत्या जब कमरे से बाहर नही आई तो अंदर जाकर देखा तो उसकी रक्तरंजित लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। घर वालों ने इसकी सूचना सत्या के मायके वालों व सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस को सत्या सिंह की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। महिला के चेहरे व गले मे चोट के निशान थे। मौके पर पहुँचे महिला के चाचा ने भी उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बिस्तर से लेकर दरवाजे तक खून के छीटें मिले हैं। जिससे लग रहा कि सत्या की हत्या कर उसकी लाश बिस्तर पर लाकर रखी गई होगी। पुलिस को भी प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा था। उसके ससुराल वालों से पूछताछ कर पुलिस जानकारी जुटा रही थी। और पीटर सिंह की भी तलाश कर रही थी। वही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवा पीएम के लिए भिजवाया गया था।
पुलिस ने जब मृतिका के पारिवारिक इतिहास की जानकारी ली तो पता चला कि मृतिका के पति लोग कुल 4 भाई है। जिनमे एक भाई आकाश दो दिनों से तखतपुर गया हुआ था। सबसे बड़ा भाई लुइस है जो कोरिया जिले में रहता है। मृतिका का पति पीटर है जो सोमवार की रात नागपुर जाने के लिए निकला था। घर मे सिर्फ एक भाई मृतिका का जेठ प्रकाश सिंह ही था। मृतिका के पति पीटर को पुलिस ने फोन से संपर्क साध कर बिलासपुर वापस बुलवाया। जिस पर पीटर ने तुरंत ही लौटने की बात कही और पुलिस भी लगातार इस दौरान उसके संपर्क में रही। राजनांदगांव पहुँचने पर पुलिस उसके पीछे लग गई और रायपुर से उसे अपने साथ लेकर बिलासपुर आई।
पुलिस ने उसको भी संदेह के आधार पर अपने साथ ले जाकर घटना को वेरिफाई किया। अलग अलग एंगल से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि कहि हत्या में उसकी संलिप्तता तो नही थी। साथ ही उसके आने जाने व अन्य तथ्यों की जानकारी ली। जिससे पता चला कि उसने हत्या को अंजाम दिया है।
पुलिस ने मृतिका के जेठ प्रकाश सिंह (28) से भी पूछताछ की। वह शुरू से ही झूठ बोल रहा था और अलग अलग बयान देते हुए बार बार बयान बदल रहा था। उसकी कहि गई बातों को वेरिफाई करने पर वह भी झूठी निकल रही थी। इसलिए उससे कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें उसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया।
मृतिका को दस दिन पूर्व ही उसके मायके से ससुराल उसका पति लेकर आया था। जब वह नागपुर जाने के लिए निकला तो उसका चाचा उसे स्टेशन छोड़ने गया। घर मे सूनेपन का फ़ायदा उठा कर जेठ प्रकाश सिंह मृतिका के कमरे में घुस गया औऱ अंदर से सिटकिनी बंद कर दी। प्रकाश सिंह नशे में धुत्त था। उसने मृतिका सत्या सिंह के साथ जबरजस्ती सम्बंध बनाने की कोशिश की। मृतिका के विरोध करने पर आवेश में आकर नशेड़ी जेठ ने उसके नाक व सिर में लगातार वार किया और मृतिका के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया। जिससे उसकी मृतिका की मौत हो गई। हत्या के बाद प्रकाश सिंह अपने बिस्तर पर आ कर सो गया। उसकी पत्नी भी उसकी शराबखोरी की आदत से तंग आकर कुछ माह पूर्व उसे छोड़ मायके चली गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
