Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: गर्भवती महिला की हत्या! पति रात से गायब, बिस्तर पर खून से लथपथ मिला शव, चेहरे और गले मे जख्म के निशान

Bilaspur News: गर्भवती महिला की हत्या! पति रात से गायब, बिस्तर पर खून से लथपथ मिला शव, चेहरे और गले मे जख्म के निशान
X
By NPG News

Bilaspur News बिलासपुर। न्यायधानी के इंदु चौक में स्थित मकान में गर्भवती महिला की लाश मिली हैं। महिला की खून से लथपथ लाश आज सुबह घर के बेडरूम में पड़ी मिली। वही उसका पति घर छोड़कर फरार हो गया है। मृतिका के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

इंदु चौक में रहने वाला पीटर सिंह एक पैर से विकलांग है। वह चौक के पास ही दाबेली का ठेला लगाता है। उसकी शादी कुछ समय पहले ही सत्या सिंह (21) के साथ हुई थी। उसके घर मे संयुक्त परिवार है। सत्या गर्भवती थी। कल रात को पीटर सिंह करीबन 11 बजे अपने घर वालों को यह बोल कर निकला कि उसे आवश्यक कार्य से नागपुर जाना पड़ रहा है। आज सुबह उसके घर वाले सो कर उठे, फिर काफी समय तक सत्या जब कमरे से बाहर नही आई तो अंदर जाकर देखा तो उसकी रक्तरंजित लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। घर वालों ने इसकी सूचना सत्या के मायके वालों व सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस को सत्या सिंह की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। महिला के चेहरे व गले मे चोट के निशान थे। मौके पर पहुँचे महिला के चाचा ने भी उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बिस्तर से लेकर दरवाजे तक खून के छीटें मिले हैं। जिससे लग रहा कि सत्या की हत्या कर उसकी लाश बिस्तर पर लाकर रखी गई होगी। पुलिस को भी प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उसके ससुराल वालों से पूछताछ कर पुलिस जानकारी जुटा रही है। और पीटर सिंह की भी तलाश कर रही है। वही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवा पीएम के लिए भिजवाया गया है।

Next Story