Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: कॉलेज छात्रा पर युवक ने किया जानलेवा हमला, कॉलेज से लौटते समय हमला कर फरार हो गया युवक, छात्रा की हालत गंभीर...

Bilaspur News: कॉलेज छात्रा पर युवक ने किया जानलेवा हमला, कॉलेज से लौटते समय हमला कर फरार हो गया युवक, छात्रा की हालत गंभीर...
X
By Gopal Rao

Bilaspur News: बिलासपुर। कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को तलाश कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा थाना क्षेत्र के कोटा नगर में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज स्थित है। यहां 21 वर्षीया छात्रा हेमा सिंह एमए अर्थशास्त्र की छात्रा है। वह कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम कालरातराई की रहने वाली है। रोजाना वह गांव से कॉलेज आना जाना करती है। आज सोमवार को छात्रा शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज में पढ़ने आई थी। वापसी के दौरान एक युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वाले युवक का नाम योगेश साहू है। रोजाना की तरह छात्रा पढ़ाई करने के बाद निरंजन केशरवानी कॉलेज से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने किसी धारदार हथियार से छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा के गले व सिर पर चोट आई है। हम लोग को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। यहां देखिए वीडियो...

घटना के बाद घटनास्थल में राहगीरों की भीड़ लग गई। संजीवनी 108 बुलाकर छात्र को कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा के गहरी छोटों को देखते हुए सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वही कोटा पुलिस ने मामले में रास्ता रोककर हत्या के प्रयास का मामला आरोपी योगेश साहू के खिलाफ दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कारण का पता चलेगा। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story