
बिलासपुर। कार की ठोकर से बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई तो वही दो अन्य भी घायल हो गए। कोटा रोड पर गनियारी के पास यह कार हादसा हुआ। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाइक को ठोकर मारने वाली कार विद्या नगर बिलासपुर फेस टू में रहने वाले लोगों की है। कार में 4 लोग सवार थे। जो कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। बाइक पर सवार लोग बिलासपुर की दिशा से कोटा की ओर जा रहे थे। गनियारी स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई दुर्घटना में जिस बाइक सवार युवक की मौत हुई वह कोनी थाना क्षेत्र के निरतु गांव का रहने वाला बताया जाता है।
मृतक का नाम भूपेंद्र यादव पिता आत्माराम यादव (उम्र 28 वर्ष) है। बाइक पर 2 लोग अन्य सवार थे उसमें एक घूटकू प़ोंडी निवासी जय कुमार यादव पिता रवि यादव और एक संदीप यादव चोर भट्टी का रहने वाला है। कार की ठोकर से इन दोनों कोभी चोट आई है। जिस कार ने इन बाइक सवारों को ठोकर मारी है उसका नंबर सीजी 10-BE- 7 525 है। कोटा टीआई दिनेश चंद्रा के मुताबिक बाइक पर सवार तीनों युवक बिल्लीबन गांव में अपने दोस्त के यहां छठी में जा रहे थे। जबकि उनकी बाइक को ठोकर मारने वाली कार कोटा की ओर से आ रही थी। कार ने गनियारी में इस बाइक सवारों को जमकर टक्कर मारी जिससे एक युवक की मौत हो गई 2 घायल हो गए।
