Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: 40 में से सिर्फ 9 सीटी बसे हैं संचालित: बिना कागजातों के दौड़ रही सड़कों पर, कर्मचारियों को भी वेतन नहीं, कलेक्टर से शिकायत...

Bilaspur News: सिटी बसों का संचालन करने वाली कंपनी शासन से भुगतान प्राप्त करने के बावजूद 40 में से सिर्फ 9 बसों का संचालन कर रही है। उनके भी कोई कागजात नहीं है। कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं दी जा रही है। वेतन मांगने पर नौकरी से निकाल दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है।

Bilaspur News: 40 में से सिर्फ 9 सीटी बसे हैं संचालित: बिना कागजातों के दौड़ रही सड़कों पर, कर्मचारियों को भी वेतन नहीं, कलेक्टर से शिकायत...
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। सिटी बसों के संचालन को लेकर कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत की गई है। बिना वैध दस्तावेजों के सीटी बसों के संचालन, बसों की कम संख्या और कर्मचारियों को वेतन नहीं देने जैसी समस्याओं से कलेक्ट को अवगत करवाया गया है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री से लेकर परिवहन मंत्री और श्रमायुक्त को भी दी गई है।

आवेदक रामनारायण तिवारी और नितिन गुप्ता ने कलेक्टर बिलासपुर को बगैर कागजातों के सिटी बसों के संचालन को रोकने और कर्मचारियों को वेतन दिलवाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि दिसंबर 2022 को सनमेगा एडवेंचर प्राइवेट रायपुर को सिटी बसों के संचालन का ठेका दिया गया था। जिसके एवज में शासन की ओर से करीब एक करोड़ 70 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। कंपनी के चेयरमेन अरुण उपाध्याय हैं।

शिकायत में बताया गया है कि वर्तमान में 40 में से सिर्फ 9 बसे चल रही हैं। जिनका कोई भी कागजात वैध नहीं है। बिना किसी वैध कागजातों के चार माह से शहर के भीतर गाड़ियां दौड़ रही है और उनका संचालन हो रहा है।


कंपनी के कर्मचारी रामनारायण तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि चार माह से कंपनी का संचालक उन्हें वेतन नहीं दे रहा है। पेमेंट मांगने पर काम से निकलने की शिकायत भी पीड़ित रामनारायण तिवारी ने की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि अनेकों कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें 6–6 माह तक वेतन नहीं दिया गया। कर्मचारियों द्वारा पेमेंट मांगने पर काम से निकाल दिया जाता है। कलेक्टर से शिकायत करता ने बसों का कागजात चेक करवाने और मजदूरी दिलवाने की मांग की है।

Next Story