Bilaspur News: 10 साल की बच्ची का अपहरण के बाद बलात्कार की कोशिश, दांत से काटकर बच्ची ने खुद को बचाया...

Bilaspur News: 10 साल की बच्ची का अपहरण के बाद बलात्कार की कोशिश, दांत से काटकर बच्ची ने खुद को बचाया...
X

बिलासपुर। दस वर्षीय बालिका के अपहरण के बाद रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को दांत से काटकर खुद की इज्जत बचाई और वहां से किसी तरह भाग गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली बालिका की माता ने कल 8 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 6 जून की शाम 7 बजे सामान लेने दुकान गई थी। जहां से वह सामान लेकर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान 24 वर्षीय विक्की सूर्यवंशी ने बालिका का हाथ पकड़ उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस दौरान बच्ची ने आरोपी के दाहिने हाथ को काटकर वहां से भाग निकली।

बताया जाता है कि जिस दिन घटना घटी उस दिन बच्ची के माता-पिता शादी में गए हुए थे और बच्ची अपनी दादी के साथ थी। डरी सहमी बच्ची ने दादी को इस बात की जानकारी नहीं दी थी। मां वापस आई तब उसने मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद उसकी मां ने कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीपत पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विक्की सूर्यवंशी पिता स्व. गोरेलाल सूर्यवंशी निवासी प्रतिज्ञा चौक थाना सीपत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Tags

Next Story