Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, बचाने आए लोगों से की मारपीट...

बिलासपुर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, बचाने आए लोगों से की मारपीट...
X
By NPG News

बिलासपुर। न्यायधानी के तोरवा थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपित ने नाबालिग को बचाने आए लोगों के घर में घुसकर मारपीट की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने छेड़खानी की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि महमंद में रहने वाला गोपाल साहू(24) उसे आए दिन परेशान करता है। युवक ट्यूशन से लौटते समय छींटाकशी करता। पहले किशोरी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे युवक के हौसले बुलंद होने लगे। सोमवार की शाम किशोरी ट्यूशन से लौट रही थी। इस दौरान युवक ने उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने किशोरी को किसी तरह बचाया। इस दौरान युवक बचाने वालों के घर घुसकर मारपीट की। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी, पाक्सो एक्ट के साथ ही मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story