Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी राहत: अब सरकारी अस्पतालों में शाम में भी खुलेगी ओपीडी, डिटेल जानें

OPD Timing : बिहार में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के दबाव को कम करने के उपाय शुरू किए जा रहे हैं। अब सरकारी अस्पतालों में ईवनिंग ओपीडी शुरू की जाएगी। इससे दिन में अस्पतालों में होने वाली सामान्य मरीजों की भीड़ कम होगी।

बड़ी राहत: अब सरकारी अस्पतालों में शाम में भी खुलेगी ओपीडी, डिटेल जानें
X

इमेज-एआई

By Ranjan Kumar

Bihar Government Hospitals News : बिहार सरकार अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिशें शुरू कर रही। सरकार ने शाम को भी बाह्य रोगी विभाग (OPD) चलाने का निर्णय लिया है। सरकार ने तय किया है कि शाम को 108 ओपीडी शुरू की जाएं। इनमें गरीब मरीजों को फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग 108 ओपीडी शुरू करने जा रहा। सरकार की इस योजना पर सालाना 29 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होंगे। राजधानी स्थित पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) समेत सभी बड़े अस्पतालों में शाम को ओपीडी की सुविधा शुरू की जाएगी। सायंकालीन ओपीडी की योजना के तहत अस्पतालों में जरूरत के अनुसार डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इस निर्णय से सरकारी अस्पतालों में दिन में आने वाले मरीजों की भीड़ कम होगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज भी मिलेगा।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगा शुरू

ईवनिंग ओपीडी योजना को पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके तहत हर ओपीडी में एक डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ, अन्य सहयोगी पदस्थ होंगे। ओपीडी में मरीजों को जांच होगी। उन्हें दवा समेत अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। सामान्य मरीजों को शाम को अस्पतालों में ओपीडी में इलाज की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।

सबसे पहले पटना में मिलेगी सुविधा

इस योजना अंतर्गत पहले चरण में पटना डिवीजन में 10 अस्पतालों में ईवनिंग ओपीडी शुरू की जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में पांच और अस्पतालों में सुविधा शुरू की जाएगी। बिहार सरकार ने भविष्य में सभी जिलों में शाम को ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस सुविधा से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा। शाम में भी इलाज की सुविधा मिलने से अस्पतालों में दिन में भीड़ कम होगी और मरीजों को लंबी कतारें नहीं लगेंगी।

Next Story