बिग ब्रेकिंग: बीजेपी नेता की हत्या: घर घुसकर आरोपियों ने मारी गोली, आचार संहिता के बीच हुई घटना से हड़कंप...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मोहल्ला मानपुर में घर घुसकर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक बीजेपी नेता का नाम बिरझू तारम था। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव की है।
बताया जा रहा हमलावर तीन से चार की संख्या में थे। फिलहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान है और नए जिला मोहल्ला मानपुर में भी पहले चरण में चुनाव है। प्रदेश में आचार संहिता भी लागू है। मोहला-मानपुर अति संवेदनशील जिलों में एक है।
जिले में भारी संख्या में आईटीबीपी और पुलिस के जवानों की तैनाती के बीच बीजेपी नेता की घर मे घुसकर हत्या ने सनसनी मचा दी है। फिलहाल आरोपियों ने बीजेपी नेता को गोली क्यों मारी इसकी जांच की जा रही है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
