Begin typing your search above and press return to search.
भालू ने किया हमला... हाथियों के खौफ के बीच जंगल गए शख्स पर भालू ने किया हमला... सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोट

धमतरी 2 जनवरी 2022. घुटकेल के जंगल में हाथियों के खौफ के बीच अब लिखमा के जंगल में भालू ने 50 वर्षीय राजमन मरकाम ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना देर शाम 4 बजे का बताई जा रही है. भालू के हमले में राजमन मरकाम के सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आयी है, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया.
घायल व्यक्ति घुटकेल बताया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक राजमन के घर में कुछ कार्यक्रम था जिसके लिए वह जंगल पत्ता तोड़ने गया हुआ था. इसी बीच भालू ने उस पर जबरदस्त तरीके हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए नगरी अस्पताल ले जाया गया है. यहाँ पर उपचार जारी है.
Next Story
