Begin typing your search above and press return to search.

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा, 2 ट्रेनों के बीच भयंकर टक्कर, 13 लोगों की मौत, कई घायल

Bangladesh Train Accident: ढाका. बांग्लादेश में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे अफरातफरी मच गई। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा, 2 ट्रेनों के बीच भयंकर टक्कर, 13 लोगों की मौत, कई घायल
X
By Ragib Asim

Bangladesh Train Accident: ढाका. बांग्लादेश में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे अफरातफरी मच गई। इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

यह घटना राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में हुई। यहां एक एक मालगाड़ी पैसेंजर ट्रेन से जा टकरा गई। स्थनीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब सवा चार बजे उस समय हुआ जब किशोरगंज से ढाका आ रही पैसेंजर ट्रेन (एगारो सिंधुर ट्रेन) को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि अब तक 13 लोगों के शव मिले हैं। समाचार पोर्टल ने कहा कि कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story