बड़ी खबर: कमिश्नर संभालेंगे इस विश्विद्यालय के कुलपति की कमान, देखें राजभवन का आदेश

रायपुर। सरकार ने दुर्ग के अंजोरा स्थित वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति की कमान दुर्ग कमिश्नर को सौंप दी है। इस संबंध में राजभवन ने आदेश जारी कर दिया है।
राजभवन के सचिव अमृत कुमार खलखो के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में बताया गया है कि विवि के मौजूदा कुलपति डॉ. दक्षिणकर नारायण पुरोषत्तम का कार्यकाल 15 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए नए कुलपति के चयन तक विवि के कुलपति पद की जिम्मेदारी कमिश्नर को दी गई है।
बताते चले कि कामधेनु विवि के लिए कुलपति चयन करने राज्यपाल के निर्देश पर चयन समिति का का गठन किया गया है। डॉ. बीजायान्द सिंह को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. अय्याज एफ. तंबोली विशेष सचिव कृषि विकास एवं किसान कल्याण और डॉ.सी.एस. प्रसाद पूर्व अस्सिटेंट डायरेक्टर जनरल (ICAR) को समिति का सदस्य बनाया गया है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
