Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी दुर्घटना: टूरिस्ट बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, 50 घायल...

NPG News

बड़ी दुर्घटना: टूरिस्ट बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, 50 घायल...
X
By NPG News

NPG डेस्क । शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पाथरे के पास प्राइवेट टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हादसे में 10 यात्रियों के मारे जाने की जानकारी है। प्राइवेट कम्फर्ट बस में सवार ज्यादातर यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नासिक में हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story