ASI गिरफ्तार: महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई...

X
By - Sandeep Kumar |6 July 2023 5:33 PM IST
सारंगढ़। महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बलौदाबाजार पुलिस लाइन में तैनात एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार एएसआई का नाम प्रभात साहू है। ये कार्रवाई भटगांव पुलिस ने की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 2020-21 की है। एक महिला ने एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक भाटापारा थाने में पदस्थ ASI ने उसके साथ भटगांव में दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत भाटापारा थाने में दर्ज कराई थी।
चूंकि घटना भटगांव सारंगढ़ की थी, इसलिए पुलिस ने जीरो में कायमी करके मामले को भटगांव थाने ट्रांसफर कर दिया था। सारंगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रभात साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Next Story
-
Home
-
Menu
