Andhra Pradesh Bus Accident : छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा : तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh Bus Accident : छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा : तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत, कई घायल
Andhra Pradesh Bus Accident : सुकमा/आंध्र प्रदेश। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडमिल्ली घाट क्षेत्र में आज शुक्रवार तड़के एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमे 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
Andhra Pradesh Bus Accident : कैसे हुई दुर्घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस आंध्र प्रदेश के अरुकु क्षेत्र से रायलसीमा के चित्तूर जा रही थी। शुक्रवार की सुबह जब बस मारेडमिल्ली घाट के खतरनाक मोड़ से गुजर रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी बस कई फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में अधिकांश तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं, जो संभवत किसी धार्मिक यात्रा के लिए जा रहे थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और राहत दल तुरंत मौके पर पहुँचे। घायलों को तत्काल पास के चिंतूर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
राहत और बचाव कार्य
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। गहरी खाई में गिरे होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राहत दल ने रस्सियों की मदद से शवों को बाहर निकाला और घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुँचाया। दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और घाट सेक्शन में मोड़ पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों की एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई अमूल्य जीवन चले गए, जिससे वे बहुत दुखी हैं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तुरंत घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने घायल यात्रियों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
