Amit Shah's CG visit: अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा: 7 राज्‍यों के सीएस और डीजीपी की लेंगे बैठक, राजनीतिक कार्यक्रम भी...

Amit Shahs CG visit: अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा: 7 राज्‍यों के सीएस और डीजीपी की लेंगे बैठक, राजनीतिक कार्यक्रम भी...
X
Amit Shah's CG visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शाह अपने तीन दिवसीय दौरे में छत्‍तीसगढ़ सहित 7 राज्‍यों के सीएम और डीजीपी की बैठक लेंगे।

Amit Shah's CG visit: रायपुर। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शाह का तीन दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरा फाइनल हो गया है। शाह 23 अगस्‍त की शाम को यहां पहुंचेंगे। 24 और 25 को बैठक के बाद 25 की शाम को दिल्‍ली लौट जाएंगे।

बताया जा रहा है कि शाह 24 अगस्‍त को नवा रायपुर में नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और पुलिस प्रमुखों (डीपीजी) की बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के अफसर भी शामिल होंगे। इस दौरान नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्‍सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अगले दिन 25 अगस्‍त को शाह राज्‍य के शहकारिता विभाग के अफसरों की बैठक लेंगे। गृह मंत्री के दौरे की तैयारी चल रही है।

पार्टी की भी लेंगे बैठक

छत्‍तीसगढ़ प्रवास के दौरान शाह पार्टी नेताओं की भी बैठक लेंगे। यह बैठक 23 अगस्‍त की शाम को प्रदेश मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इसमें प्रदेश संगठन के कुछ खास नेता शामिल होंगे।

Tags

Next Story