Begin typing your search above and press return to search.

अलर्ट न्यूज: ऑनलाइन पैसे कमाएं और बाद में कर्ज चुकाएं, दुर्ग पुलिस ने शुरू किया अभियान

ऑनलाइन फ्रॉड से लोगों को बचाने के लिए अभियान।

अलर्ट न्यूज: ऑनलाइन पैसे कमाएं और बाद में कर्ज चुकाएं, दुर्ग पुलिस ने शुरू किया अभियान
X
By NPG News

दुर्ग, 07 अप्रैल 2022। ऑनलाइन पैसे कमाएं और बाद में कर्ज चुकाएं...पढ़कर अजीब लगा न। पैसे कमाने के बाद कर्जदार क्यों हो जाएंगे। दरअसल, कई कंपनियां ऑनलाइन गेम्स और इंटरटेनमेंट के बहाने पैसे कमाने का लालच देती हैं, लेकिन बाद में धोखा दे देती हैं। कई बार खाते से रकम निकाल लेती हैं तो महिलाओं व युवतियों की सोशल मीडिया की तस्वीरें चुरा कर उसमें छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करती हैं। ऐसे अपराध पर रोकथाम के लिए दुर्ग पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इंटरटेनमेंट के साथ पैसे भी कमाएं और बाद में सभी को गरीब होने के साथ साथ कर्जदार होने की कहानी भी सुनाएं...ऐसे रोचक अंदाज में जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो को पत्र भी लिखा है।




Next Story