Begin typing your search above and press return to search.

ऐसा भी फर्जीवाड़ा: छत्तीसगढ़ में व्हाट्सएप पर मिनटों में एसपी कार्यालय का चरित्र प्रमाण पत्र, दो गिरफ्तार

ऐसा भी फर्जीवाड़ा: छत्तीसगढ़ में व्हाट्सएप पर मिनटों में एसपी कार्यालय का चरित्र प्रमाण पत्र, दो गिरफ्तार
X
By NPG News

बलौदाबाजार। मिनटों में व्हाट्सएप पर चरित्र प्रमाण पत्र बना कर देने वाले दो आरोपियों को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी मोबाइल एप्स के माध्यम से चरित्र प्रमाण पत्र बना कर आवेदकों को उपलब्ध करवाते थे। मामला लवन चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गदहीडीह निवासी प्रार्थी यशवंत वर्मा द्वारा फर्जी पुलिस चरित्र सत्यापन बनाए जाने के सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए पुलिस के चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत थी। जिसके लिए अभिजीत खूंटे नामक व्यक्ति से 2 सितंबर को बात की। जिस पर अभिजीत ख़ुटे के द्वारा 500 रुपये में तत्काल पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र देने की बात कही। और इसके लिए अपना मोबाइल फोन पे नम्बर दिया गया। तब अभिजीत खूंटे ने अपना फोन पे नम्बर दिया। प्रार्थी यशवंत वर्मा के द्वारा अपना व अपने भाइयों का चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए 1500 रुपये उक्त नम्बर पर फोन पे कर दिया। जिसके कुछ ही मिनटों बाद प्रार्थी के मोबाइल में तीनों भाइयों का चरित्र प्रमाण पत्र बना कर दे दिया गया।


कुछ ही मिनटों में चरित्र प्रमाण पत्र बन के व्हाट्सएप में आने पर प्रार्थी को इस पर संदेह हुआ। इसमें एसपी कार्यालय बलौदाबाजार का सील ठप्पा भी लगा हुआ था। साथ ही आवेदक का फोटो व संदर्भ क्रमांक भी उल्लेखित था। इसकी जानकारी प्रार्थी ने लवन पुलिस को दी। जिस पर धोखाधड़ी का अपराध कायम कर आरोपी की पता तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्य जुटा कर आरोपी अभिजीत सिंह को पचपेढ़ी बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसका एक और साथी चंद्रप्रकाश कुर्रे अपने मोबाइल पर एप्स के जरिये चरित्र प्रमाण पत्र बनाया जाता था। जिसे अभिजीत सिंह के द्वारा लोगो को प्रेषित किया जाता था। और प्रति प्रमाण पत्र 500 रुपये वसूला जाता था। विवेचना में साक्ष्य मिलने पर धारा 465, 468,34 जोड़ा गया। फिर एक अन्य आरोपी चंद्रप्रकाश कुर्रे को भी गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल में जांच करने पर मोबाइल एप के माध्यम से पुख्ता सबूत पाए गए।जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

Next Story