Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sona Ka Bhav, 12 August 2023: सोना-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम सोना का रेट

Aaj Ka Sona Ka Bhav, 12 August 2023: सोने और चांदी की नई कीमतें शनिवार के लिए जारी हो गई हैं. जहां सोने की कीमत में 30 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं चांदी की कीमतों में 80 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है.

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sona Ka Bhav, 12 August 2023: सोने और चांदी की नई कीमतें शनिवार के लिए जारी हो गई हैं. जहां सोने की कीमत में 30 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं चांदी की कीमतों में 80 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है. शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक सोने की नई कीमत 22 कैरेट वाला गोल्ड 53,992 रुपये प्रति दस ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं अगर चांदी की बात करें तो, शुक्रवार सुबह चांदी के दाम 70,280 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं.

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शनिवार के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट और इजाफा दर्ज हुआ, जिसके मुताबिक सोने का भाव 0.04% फीसदी यानी 23.00 रुपये की गिरावट के बाद 58,830 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 0.05% यानी 37 रुपये के इजाफे के बाद 70,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है.

राजधानी दिल्ली में गिरावट के बाद सोने (22 कैरेट) की कीमत गिरकर 53,818 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,710 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है. मुंबई में 22 कैरेट वाला सोना 53,909 रुपये तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी के दाम 70,120 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हं.

कोलकाता में सोना (22 कैरेट) के दाम 53,836 रुपये तो वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड यहां 58,730 रुपये पर व्यापार कर रहा है. कोलकाता में चांदी की कीमत 70,020 रुपये चल रही है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट वाला सोना 54,065 रुपये में मिल रहा है. वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड यहां 58,980 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी के दाम यहां 70,320 रुपये प्रति किग्रा चल रहे हैं.

हैदराबाद में 22 कैरेट वाला सोना 54,019 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा है. जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड के दाम 58,930 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. जबकि यहां चांदी का भाव 70,230 रुपये चल रहा है. वहीं बेंगलुरू में 22 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 53,973 तो 24 कैरेट वाला सोना 58,880 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी की कीमत यहां 70,180 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है. उधर अहमदाबाद में 22 कैरेट वाला सोना 54,001 रुपये प्रति दस ग्राम तो वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड 58,910 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 70,210 रुपये चल रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story