Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 11 July 2022: किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी, किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा, जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। Aaj Ka Rashifal 11 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग: आज 11 जुलाई सोमवार ,तिथि - प्रदोष 02:13 PM तक उसके बाद द्वादशी,नक्षत्र- अनुराधा 07:50 AM तक उसके बाद ज्येष्ठा 05:15 AM, July 12 तक, योग- साध्य और राहुकाल 02:12 PM से 03:52 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज 05:15 AM तक वृश्चिक राशि उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आध्यात्मिक तौर पर ज्यादातर लोग जुड़ेंगे। परिवार में मांगलिक काम होगा। लेकिन फिर भी अकेलेपन से परेशान रहेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। बच्चों का ध्यान रखें। प्रेम संबंध के लिए दिन उत्तम नहीं हैं। अगर इजहार करते हैं तो न में जवाब मिलेगा। आज का शुभ रंग - गुलाबी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले बिजनेस में हानि से जातक का मन दुखी रहेगा, लेकिन साथ ही संतान सुख की खबर से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। नौकरी में अच्छा पैकेज मिलेगे। प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होगे। दूर के रिश्तेदार से कोई खराब खबर सुनने को मिल सकती है। घर में विलासिता के चीजों पर खर्च करें। आज का शुभ रंग- हल्का बैंगनी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले संतानपक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। बिजनेस में सतर्क रहे। घर में मेहमान आएंगे। सेहत का ध्यान रखें, साथ ही खानपान पर भी ध्यान दें। स्वादिष्ट भोजन से सेहत पर भी असर दिखेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपको सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आज का शुभ रंग- गुलाबी ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले बेकार की बातों पर ध्यान न दे। पुराने दोस्तों से मिलेंगे तो गिले-शिकवे भुलाकर मस्ती-मनोरंजन करें। बहुत जरूरी ना हो तो लेन-देन भी न करें। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। चिंता तनाव से दूर रहे। नौकरी व बिजनेस में ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का शुभ रंग- हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले ईमानदार रहे। किसी सामाजिक या सांस्कृतिक गतिविधि का हिस्सा रहेंगे। वाहन से सचेत रहें। चलाते वक्त ध्यान रखें। नौकरी व बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करेंगे। प्रेम संबंध में आज इजहार करेंगे। आज का शुभ रंग- ऑरेंज

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आकस्मिक धन लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के लिए खरीददारी करेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति छाई रहेगी। संतान सुख का आनंद लेंगे। बिजनेस में सबकुछ सामान्य चलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है। आज का शुभ रंग- लाल ।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले परिवार के साथ सामान्य व्यवहार करेंगे। जीवनसाथी पर जिम्मेदारियां बढ़ने से घर का माहौल थोड़ा बोझिल होगा। किसी गलत तरीके से धन लाभ करेंगे जो भविष्य के लिए सही नहीं है। बच्चों का ख्याल रखें । सेहत बिगड़ने से परेशान रहेंगे। बिजनेस में विस्तार के मार्ग खुलेंगे। प्रेम संबंधों में न होगी। आज का शुभ रंग- लाल।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले घर के माहौल बिगाड़ कर रखेगा। सारे परिवार का मन खराब तबियत की वजह अशांत रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी की खुशी फीकी लगेगी। बच्चों का खास ख्याल रखे। खान पान पर ध्यान दे। किसी को उधार ना दे। दोस्तों के लिए उपहार की खरीद करेगी। आज का शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले किसी की बात ना माने नहीं तो ऑफिस का माहौल खराब होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप पर आंखमूंद कर भरोसा न करें। पुराने दोस्तों से मिलकर आज के दिन का अच्छा बनाएंगे। जीवनसाथी की बातों का नजर अंदाज कर अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं। धार्मिक काम में मन लगेगा। आज का शुभ रंग- हरा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले किसी पर आरोप लगाने से बचें। अपने काम को ईमानदारी से करें। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी भी लग सकती है। बिजनेस में कागजी दस्तावेज को साफ-साफ रखें। परिवार के सहयोग से हर मसला सुलझा लेंगे। छात्रों का परीक्षा में परिणाम सकारात्मक होंगे। आज का शुभ रंग- मैरून

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले किसी से भी लेन-देन करेंगे। परिणाम भविष्य में आपके पक्ष में होगा। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस को लेकर सतर्क रहें। धोखा खा सकते हैं। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखे। वाणी पर भी संयम रखना होगा। पढ़ाई में जातक का मन न के बराबर लगने वाला है। आज का शुभ रंग- बैंगनी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले बिजनेस में पार्टनरशीप पर ध्यान दे, किसके साथ जल्दबाजी न करें। नौकरी में कई नए अवसर मिलेंगे। निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी व बच्चे के साथ वक्त बिताएंगा या घूमने जाएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। जातक का परीक्षा मे परिणाम आशा के अनुरुप आएगा। आज का शुभ रंग- केसरिया

Next Story