Begin typing your search above and press return to search.

आफताब का श्रद्धा से लड़ते और टार्चर का ऑडियो आया सामने, CBI की सीएफएल लेब में हो रही वाइस टेस्टिंग

आफताब का श्रद्धा से लड़ते और टार्चर का ऑडियो आया सामने, CBI की सीएफएल लेब में हो रही वाइस टेस्टिंग
X
By NPG News

एनपीजी। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब के खिलाफ एक ठोस सबूत सीबीआई के हाथ लगा है। सीबीआई को आफताब की एक ऑडियो क्लिप मिली है। जिसमे आफताब श्रद्धा से लड़ते हुए सुनाई दे रहा है। सीबीआई के हाथ लगे ऑडियो क्लिप में यह स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि श्रद्धा को आफताब टार्चर कर रहा है। इस सबूत को आफताब के खिलाफ इस्तेमाल कर उसे सजा दिलावने में सीबीआई अहम मान रही है। और आज आफताब की वाइस टेस्टिंग करवा रही है।

आज दिल्ली पुलिस सुबह 8 बजे से आफताब को लेकर सीबीआई के सी एफएसएल लैब पहुँची है। जहां आफताब के वाइस का सैम्पल लिया जा रहा है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इससे हत्याकांड की जांच में कत्ल के मोटिव को पता करने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व आफताब का पॉलीग्राफी,नार्को एनालिसिस व ब्रेन मैपिंग टेस्ट हो चुका है। आफताब 26 नवंबर से न्यायिक हिरासत में है। शुक्रवार को अदालत के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आफताब पेश हुआ। जिसके बाद 14 दिनों के लिए उसकी न्यायिक हिरासत बढा दी गई थी। आज उसे पुलिस टीम वाइस सैम्पल जांचने के लिए लेकर पहुँची थी।

बीते 18 मई की शाम आफताब ने श्रद्धा की फ्लैट में हत्या कर दी थी। दोनो लिव इन मे रहते थे। हत्या के बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े काट कर महरौली व गुरुग्राम के जंगलों में फेक दी थी। पुलिस ने जिसे जब्त कर श्रद्धा के पिता विकास वालकर के डीएनए से मैच करवाया जो मैच कर गया। आरोपी आफताब को 21 नवंबर को हिरासत में लिया गया था। जिसे 26 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Next Story