Begin typing your search above and press return to search.

प्रदेश में डेढ़ वर्ष में 977 हत्या व 2819 बलात्कार की घटनाएं, सरगुजा में ही 88 हत्या व 271 बलात्कार,मंत्री ने सदन को दी जानकारी

CG crime news
X
By NPG News

रायपुर। प्रदेश में डेढ़ वर्षो में 977 हत्या व 2819 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। इनमे से 88 हत्या व 271 बलात्कार सरगुजा जिले में ही हुई हैं। जबकि मोबाइल फोन से घटित होने वाले व साइबर अपराधों के आरोपियो की गिरफ्तारी में सरगुजा पुलिस ने अच्छा काम किया है। आज सदन को गृहमंत्री ने यह जानकारी दी।

आज डाक्टर रमन सिंह ने विधानसभा में सवाल लगाकर पूछा था कि प्रदेश में वर्ष 2021-22 में कितनी हत्या व ब्लात्कार के प्रकरण दर्ज हुए हैं। पूरे 2021 व अब तक 2022 में हत्या व ब्लात्कार के प्रकरणों का सम्बंध में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इस अवधि में 977 हत्या व 2819 ब्लात्कार की घटनाएं हुई हैं।

इसके अतिरिक्त विधायक प्रीतम राम ने गृहमंत्री से सवाल पूछा कि सरगुजा जिले में हत्या,बलात्कार,चोरी,डकैती,मानव तस्करी व हरीजन अत्याचार के कितने मामले 1 जनवरी 21 से 15 जून 2022 तक की तिथि में दर्ज हुए हैं। जिसकी जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने बताया कि उपरोक्त अवधि में हत्या के 88, ब्लात्कार के 271,चोरी के 942, डकैती के तीन, मानव तस्करी के 6 व अनुसूचित जाति अत्याचार के दस प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसके अतिरिक्त विधायक डाक्टर प्रीतम राम ने यह भी सवाल पूछा हैं कि सरगुजा जिले में 1 जनवरी 19 से लेकर 31 मई 2022 तक मोबाइल के उपयोग से व साइबर क्राइम से सम्बंधित कितने मामले दर्ज हुए हैं और उनमें से कितने मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई हैं।

जिस पर गृहमंत्री ने बताया हैं कि सरगुजा जिले के 12 थानों में मोबाइल का इस्तेमाल कर होने वाले अपराधों में 189 प्रकरणों में व साइबर अपराधों के 108 प्रकरणों में उक्त अवधि में अपराध दर्ज किया गया हैं। जिनमे से सिर्फ 6 प्रकरणों के आरोपितों की गिरफ्तारी नही की गई हैं। जिसमे 4 बतौली थाना के व 2 सीतापुर थाने के प्रकरण हैं।

Next Story