805 मौतेंः भारत में कोरोना फिर लगा सिर उठाने, 24 घंटे में 805 मौतें हुई, 14 हजार नए केस भी, दिवाली, छठ के बाद और केस बढ़ने की आशंका, NPG की अपील...मास्क लगाना न भूलें
कोरोना से मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न राज्यों में 805 लोगों की मौतें हुई हैं। खासकर केरल, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्यों में केस तेजी से बढ़े हैं। और मौतें भी।

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2021। कोरोना से मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न राज्यों में 805 लोगों की मौतें हुई हैं। खासकर केरल, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्यों में केस तेजी से बढ़े हैं। और मौतें भी।
दशहरा, दिवाली के त्योहारों के बीच देश के कुछ राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, गुरुवार की अपेक्षा कल शुक्रवार को कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के दो हजार केस कम होकर 14,348 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 805 लोगों की मौत हुई है। 13,198 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं।
भारत में अब कोरोना के 1,61,334 सक्रिय मरीज बचे हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है। इसके अलावा ठीक होने वालों का आंकड़ा 3,36,27,632 पर पहुंच गया है। वहीं, देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,57,191 हो गई है ।
NPG.NEWS की अपील...देश में कोरोना के केस चूकि फिर शनै-शनै बढ़ रहा है। इसलिए, आपसे आग्रह है भीड़-भड़क्का वाले किसी भी इलाके में आप जाएं, तो मास्क लगाना न भूले। मास्क लगाए और परेशानियों से बचें।