Begin typing your search above and press return to search.

पिकनिक के बहाने जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार... नगदी सहित ताश पत्ती जब्त

पिकनिक के बहाने जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार... नगदी सहित ताश पत्ती जब्त
X
By NPG News

रायगढ़ 23 दिसम्बर 2021। पिकनिक मनाने के बहाने जुआ खेल रहे 7 जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 3 फरार आरोपियों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुर्डा के इको पार्क में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने उक्त जगह में रेड मारी। जिसमे 7 जुआरी विजेंद्र सिंह ठाकुर,रमेश शर्मा, अंकित बानी,प्रहलाद गुप्ता, कमल सिंह,सुरेश कुमार, अंशु टुटेजा,प्रवीण द्विवेदी,गोलू यादव ओम प्रकाश पुरसेठ पकड़े गए। जुआरियो के कब्जे से 21,600 नगद व ताश पत्ती बरामद हुआ। आस पास के लोगो ने बताया कि घटना स्थल के पास से तीन अन्य युवक भी पुलिस को देख कर भागे हैं। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गए जुआरियो का मेमोरेंडम कथन ले कर भागे गए युवकों की तस्दीक करने व मामले में उन्हें भी आरोपी बनाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। जिस पर पकड़े गए जुआरी ओम प्रकाश पुरसेठ का मेमोरेंडम कथन लिया। जिसमे उसके द्वारा बताया गया कि वो लोग पिकनिक मनाने इको पार्क गए थे इस दौरान वहां जुआ खेलने लगे।जुआ खेलने में उनके साथ अंशु टुटेजा,प्रवीण द्विवेदी,गोलू यादव भी थे जो पुलिस के पहुँचने पर भाग निकले। जिसके बाद उन्हें भी 13 जुआ एक्ट में आरोपी बनाया गया है।

Next Story