Begin typing your search above and press return to search.

तेंदुए खाल की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, बोरों में भरकर तलाश रहे थे ग्राहक

तेंदुए खाल की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, बोरों में भरकर तलाश रहे थे ग्राहक
X
By NPG News

धमतरी 17 अक्टूबर 2021. जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगतार पेट्रोलिंग व गस्त बढ़ाने के साथ साथ तत्काल कार्रवाई करने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में वन्य प्राणियों एवं वस्तुओं की खरीदी-बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगाह रखने को भी कहा गया है।

इसी दरम्यान 16 अक्टूबर को सूचना मिली कि एक नीले रंग की मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति अपने पास वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। साथ ही मोटरसाइकिल से ग्राम बरारी की ओर जा रहे है। इस सूचना पार पुलिस की टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम बरारी-कुकरेल मां लोलरदाई मंदिर तिराहा के पास घेराबंदी किया गया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति को आते दिखे, जिन्हें रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम रघुनाथ निषाद पिता नरसिंह निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन खिलौली थाना कुंदई जिला रायघर (उड़ीसा) व पीछे बैठे व्यक्ति का नाम विमल यादव 26 वर्ष गरियाबंद बताया। मोटरसाइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति विमल यादव अपने पास पीले रंग की प्लास्टिक बोरी भी रखा हुआ था, जिसकी तलाशी लेने पर बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की 1 नग खाल बरामद हुआ है। तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना रुद्री में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 एवं धारा 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Next Story