Begin typing your search above and press return to search.

चेन स्नैचिंग गिरोह के 17 सदस्य गिरफ्तार,7 महिलाएं भी भीड़ भाड़ वाली जगहों में देते थे घटना को अंजाम

चेन स्नैचिंग गिरोह के 17 सदस्य गिरफ्तार,7 महिलाएं भी भीड़ भाड़ वाली जगहों में देते थे घटना को अंजाम
X
By NPG News

बिलासपुर 12 जून 2022। बिलासपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के 17 सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह के सदस्य भीड़ भाड़ वाली जगहों में चेन स्नैचिंग व उठाई गिरी का काम करते हैं। आरोपियो से माल भी बरामद किया गया है। गिरोह में 7 महिला आरोपी भी है। सभी कोरबा जिले के है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्षी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा की 41 वर्षीया महिला श्रीमती चंदावली पति विनोद वर्मा अपनी बेटी का एडमिशन करवाने नवाज बस सर्विस से 10 जून को बिलासपुर आ रही थी। मस्तूरी के पास कुछ महिलाएं आकर बस में चढ़ी। बस के जगमल चौक बिलासपुर पहुँचते पहुँचते गिरोह की सदस्य चंदावली से सटने लगी। आपत्ति करने पर वाद विवाद करने लगी। फिर थोड़ी दूर जाकर बस से उतर गई। तभी प्रार्थिया को आभास हुआ कि उसके गले से सोने का चेन गायब है। उन्होंने बस से उतर कर उक्त महिलाओं की तलाश की पर वह नही मिले। बेटे के एडमिशन की जल्दी होने के चलते प्रार्थिया चली गई। अगले दिन आकर कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर अपने मुखबिरों को एक्टिव किया और आरोपियों का पता तलाश किया। जिसमें आरोपी अन्यत्र घटना कारित करने के लिए भागने की फिराक में थे। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे बस,बाजार,धार्मिक स्थलों,मेलो में सुनियोजित तरीके से मिलकर पहले लोगो का ध्यान भटकाते है फिर सोने की चैन, मंगलसूत्र व अन्य आभूषणों की चोरी करते हैं। और लोगो को पता चलने से पहले ही फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि जिस डेरे में वे रुके हुए हैं उसी के जमीन के निचे उन्होंने चोरी किये गए गहनों को दबा कर रखा है। पुलिस ने वहां दबिश देकर गहनों को बरामद कर लिया व 17 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

जब्त सामान:-

07 नग मंगलसूत्र, 03 नग चैन, 02 टाप्स

आरोपीयों के नाम -

01 - रविन्द्र गिरी पिता कदम साय उम्र 18 वर्ष निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

02 - बसंत गिरी पिता पल्टन गिरी उम्र 42 वर्ष साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

03- रामकुमार गिरी पिता कल्याण गिर उम्र 25 वर्ष साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

04-परवतीया गिरी पति सजन गिरी उम्र 35 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

05-रामबाई गिरी पति हरनिाल गिरी उम्र 44 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

06-लोहारीन बाई पति हिरनाल गिरी उम्र 45 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

07-फूलबती गिरी पति करन गिरी उम्र 22 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

08-किरतनी कुमारी पिता बसंत गिरी उम्र 18 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के आरोपी

09- बलबीर गिरी पिता पे्रम गिरी उम्र 23 वर्ष साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

10- दामोदर गिरी पिता नारायण गिरी उम्र 22 वर्ष साकिन निवासी ग्राम बिरसिंग पुर थाना सीता पुर जिला सरगजा अंबिकापुर (छ.ग.)

11- मुकेश कुमार गोस्वामी पिता तिलक सिंह गोस्वामी उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम करैया थाना दरिमा जिला सरगुजा

12-राजकुमार गिरी पिता उहल गिरी उम्र 23 वर्ष साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

13-सुरेश गिरी पिता सुखराम गिरी उम्र 25 वष्र साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

14-दलवीर गिर पिता प्रेमगिरी उम्र 26 वर्ष साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

15-संतोष गिरी पिता राजकुमार गिरी उम्र 26 वर्ष साकिन निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

16-सुनीता गिरी पति दलबीर गिरी उम्र 24 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग)

17-दूजबाई पति सुरेश गिरी उम्र 24 वर्ष साकिन कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग)

Next Story