Begin typing your search above and press return to search.

10वीं की छात्रा की मौत, घर की छत पर जलती हुई मिली.. पुलिस जांच में जुटी...

10वीं की छात्रा की मौत, घर की छत पर जलती हुई मिली.. पुलिस जांच में जुटी...
X
By NPG News

जांजगीर 10 मार्च 2022। दसवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार की रात की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका छात्रा 16 वर्षीय ललिता धीवर पामगढ़ थाना क्षेत्र के धराशिव की रहने वाली थी और कक्षा 10 की पढाई कर रही थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद ललिता घर के छत पर चली गयी और वहीँ खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे तब तक ललिता बुरी तरह झुलस चुकी थी। किसी तरह आग को बुझाया गया और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि, छात्रा की 8 मार्च को समाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि, नकल करते हुए पकड़े जाने की आत्मग्लानि में छात्रा ने खुद को आग लगा दी होगी। फिलहाल पुलिस एस मामले में परिजनों और छात्रा के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के कारण अज्ञात है, जिसका पता पुलिस लगाने में जुट गई है।


Next Story