Begin typing your search above and press return to search.

पॉर्न वेबसाइट्स हैं पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या... न महंगाई, न अर्थव्यवस्था, इमरान खान के लिए सबसे बड़ी समस्या पॉर्न वेबसाइट्स....

पॉर्न वेबसाइट्स हैं पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या... न महंगाई, न अर्थव्यवस्था, इमरान खान के लिए सबसे बड़ी समस्या पॉर्न वेबसाइट्स....
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 अक्टबर 2021। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की नजर में एक समस्या ऐसी है जो इन सबसे ऊपर जान पड़ती है। यह है 'पॉर्न वेबसाइट्स' की समस्या। चौतरफा मार झेल रहे देश के पीएम इमरान ने पॉर्न वेबसाइटों को ब्लॉक करने संबंधी एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का नाम सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले दुनिया के 10 देशों में शामिल हो गया है। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए मुल्क की सबसे बड़ी समस्या पॉर्न वेबसाइट्स हैं। इमरान खान इसके लिए बैठकें कर रहे हैं और गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने 21 अक्टूबर को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई कि पीएम इमरान खान ने देश में पॉर्न वेबसाइटों को ब्लॉक करने को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में इमरान खान ने यह भी कहा कि मॉडर्न तकनीक के युग में नई पीढ़ी का अहम योगदान है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी डिवाइस और 3जी-4जी के तेजी से प्रसार की वजह से लोग अब हर तरह के कॉन्टेंट तक पहुंच रहे हैं।

अक्सर पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने वाली पत्रकार नायला इनायत ने इस पर लिखा, '99 और समस्याएं हैं लेकिन पॉर्न वेबसाइटें पीएम की सबसे बड़ी चिंता हैं।' बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान विश्व बैंक की बनाई उन 10 देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनपर सबसे ज्यादा विदेशी कर्ज है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेशी कर्ज में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल जून में एक रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई थी कि पाकिस्तान की इमरान सरकार 442 मिलियन डाॅलर का उधार ले चुकी है।

इमरान खान ने गुरुवार को इस बाबत बैठक बुलाई थी। फिलहाल वह सऊदी अरब के दौरे पर हैं जहां रियाद में वह मिडल ईस्ट ग्रीन इनीशियेटिव (एमजीआई) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और सऊदी नेताओं से बातचीत करेंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के बयान के अनुसार शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। बयान में कहा गया, 'प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और कैबिनेट के अन्य सदस्यों समेत एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा।'

Next Story