Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर!… 1 अक्टूबर से ये बैंक बंद कर देगा अपनी ATM बैंकिंग सर्विस, जानें कैसे होगा पैसों का ट्रांजैक्शन

बड़ी खबर!… 1 अक्टूबर से ये बैंक बंद कर देगा अपनी ATM बैंकिंग सर्विस, जानें कैसे होगा पैसों का ट्रांजैक्शन
X
By NPG News

नईदिल्ली 29 सितम्बर 2021. स्मॉल फाइनेंस बैंक सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 अक्टूबर से अपनी एटीएम सेवाएं बंद कर देगा. बैंक ने कहा कि वह ग्राहकों को अन्य बैंकों के एटीएम में अपने डेबिट कार्ड उपयोग करने का विकल्प देगा. लेंडर्स 1 अक्टूबर से अपने एटीएम बंद कर देगा. बैंक ने कहा कि ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से सूर्योदय बैंक का एटीएम एक अक्टूबर से काम नहीं करेगा.

हालांकि, महाराष्ट्र स्थित बैंक के ATM और डेबिट कार्ड दूसरे बैंक के ATM पर काम करेंगे. इसके अलावा, दूसरी सर्विस जैसे पिन जनरेशन, फंड ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस इन्क्वारी आदि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए उपलब्ध होंगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत में स्मॉल फाइनेंस बैंकों के कारोबार को चलाने के लिए बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 22 (1) के तहत बैंक को लाइसेंस जारी किया था.

बैंक ने कहा है कि बैंक के ATM और डेबिट कार्ड बाकी दूसरे बैंकों में पहले की तरह काम करते रहेंगे। वहीं एटीएम की बाकी सर्विसेस भी जारी रहेंगी। आप पहल की तरह ही एटीएम से पिन जेनरेशन, फंड ट्रांजैक्शन, मिनि स्टेटमेंट, बैलेंस चेक , नेट बैंकिंग आदि सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

बैंक ने अपने खाBig news!… from October 1, this bank will stop its ATM banking service, know how money will be transactedताधारकों से कहा है कि वो दूसरे किसी भी बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन कर सकेंग। बैंक की ओर से ग्राहकों को मैसेज भेजा जा रहा है कि, जिसमें कहा जा रहा जा रहा है कि आप अपनी आवश्यकताओं के लिए कैश विड्रॉल किसी अन्य बैंक के एटीएम से अपने सूर्योदय बैंक के एटीएम या डेबिट कार्ड से कर सकेंगे। आपको बता दें कि आरबीआई ने बैंक को जमा स्वीकार करेने, छोटी व्यावसायिक इकाइयों, किसानों, MSME सक्टर को लोने देने की छूट दी है।

बैंक ने ग्राहकों को भेजे संदश में कहा है कि बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, मोबाइल बैंकिंग सर्विस आदि पहले की तरह ही जारी रहेगी। वहीं बैंक के ग्राहक दूसरे बैंकों के एटीएम आउटलेट से बिना किसी चार्ज के कैश निकासी कर सकेंग। बैंक न कहा कि कि किसी भी अन्य बैंक एटीएम पर वो अपने ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की सुविधा देंगे।

Next Story