Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर-Ex सीएम रमन सिंह के पीएस रहे अमन सिंह खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्लू ने दर्ज किया मुकदमा, राज्य सरकार के निर्देश पर ईओडब्लू हरकत में

बड़ी खबर-Ex सीएम रमन सिंह के पीएस रहे अमन सिंह खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्लू ने दर्ज किया मुकदमा, राज्य सरकार के निर्देश पर ईओडब्लू हरकत में
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 26 फरवरी 2020। पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह के प्रिंसिपल सिकरेट्री रहे पूर्व आईआरएस अधिकारी अमन सिंह एवं उनकी पत्नी यास्मिनन सिंह के खिलाफ राज्य की आर्थिक अनुसंधान अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने पद का दुरूपयोग करते हुए बेहिसाब संपत्ति अर्जित की।
अमन सिंह के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की थी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कद्दावर प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के द्वारा शैल कंपनियों के जरिये करोड़ों रुपए की लेनदेन कर मनी लॉड्रिंग किया गया है। उनकी पत्नी यास्मिन सिंह की संविदा नियुक्ति और उन्हें भुगतान में गड़बड़झाला किया गया। भारत सरकार द्वारा तय मापदंडों को ताक पर रखते हुए यास्मिन सिंह को सरकार ने डायरेक्टर पर नियुक्ति दे दी थी।
हालांकि, सरकार के निर्देश पर ईओडब्लू जांच शुरू करती इससे पहले अमन सिंह ने हाईकोर्ट में जांच रोकने के लिए याचिका लगा दी थी। कोर्ट ने अमन िंसंह और उनकी पत्नी को तत्कालिक राहत देते हुए जांच पर स्टे दे दिया था। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि अमन सिंह के खिलाफ जांच में कोई रोक नहीं लगाई गई है। इसके बाद ईओडब्लू ने एफआईआर कायम कर लिया। ईओडब्लू के अफसरों ने आज इसकी पुष्टि की। अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ अपराध क्रमांक 902020 धारा 13.1बी, 13.बी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 तथा संशोधित अघिनियम 2018 एवं 120 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Next Story