Begin typing your search above and press return to search.

बिग न्यूज : EOW में एक साल में अधिकारियों-कर्मचारियों पर 276 प्रकरण हुए दर्ज……60 मामलों में कार्रवाई के लिए विभागों को भेजी गयी अनुशंसा…..36 मामले झूठे भी निकले

बिग न्यूज : EOW में एक साल में अधिकारियों-कर्मचारियों पर 276 प्रकरण हुए दर्ज……60 मामलों में कार्रवाई के लिए विभागों को भेजी गयी अनुशंसा…..36 मामले झूठे भी निकले
X
By NPG News

रायपुर 2 मार्च 2021। एक साल में प्रदेश में 276 अधिकारी-कर्मचारियों पर EOW में मामला दर्ज किया गया है। विधानसभा में पूछे गये सवाल के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया है कि 60 मामलों में कार्रवाई शुरू हो गयी है। सदन में आज वरीष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने ईओडब्ल्यू में दर्ज शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा था।

मुख्यमंत्री ने सवाल के उत्तर में बताया है कि 2020-21 में 31 जनवरी तक 276 अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध शिकायत दर्ज की गयी है। वहीं ईओडबल्यू में दर्ज कुल शिकायतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्र ने बताया है कि कुल दर्ज 345 प्रकरणों में 60 शिकायतों पर कार्रवाई के लिए विभागों को भेज दिया गया है।

1 मामले में अपराध और 5 शिकायतों पर प्रारंभिक जांच शुरू हो गयी है। वहीं 42 प्रकरणों में अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। जबकि 201 प्रकरणों पर कार्यवाही पर अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान 36 मामले ऐसे भी थे, जो झूठी पायी गयी, जिसके बाद मामले को बंद कर दिया गया।

Next Story