Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी ख़बर :रविशंकर यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएँ स्थगित… कुलसचिव गिरीशकांत पांडेय ने जारी किया आदेश…कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद बड़ा निर्णय

बड़ी ख़बर :रविशंकर यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएँ स्थगित… कुलसचिव गिरीशकांत पांडेय ने जारी किया आदेश…कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद बड़ा निर्णय
X
By NPG News

रायपुर 22 मार्च 2021। रविवार को हुई मंत्रीमंडल के बैठक में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय सहित सभी स्कूल और टेक्निकल विवि सहित सभी कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। आगामी आदेश तक के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में 19 मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू की गई थी। कुल सचिव गिरीश कांत पांडेय ने आदेश जारी किया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सभी इंजीनियरिंग पॉलीटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश शासन ने जारी किया है।

Next Story